युवा कांग्रेस जिला सचिव हुकमत यादव ने लोगों से किया अपील

?गरियाबंद से ब्यूरो रिपोर्ट विक्रम कुमार नागेश

गरियाबंद/ देवभोग।कोरोना वायरस से सुरक्षा के लिए 18 साल से अधिक आयु वर्ग के लोगों का नि शुल्क टीकाकरण किया जा रहा है। स्वयं, परिवार, समाज की सुरक्षा के लिए यथाशीघ्र कोविड का टीका अवश्य लगाने सेवा के लिए उठ रहे हाथ कोरोना से जारी है जंग
उन्होंने अपनी अपील में कहा कि टीके का कोई शारीरिक दुष्प्रभाव नहीं है। टीका पूरी तरह सुरक्षित है। 18 साल से अधिक आयु वर्ग के लोग नजदीकी टीकाकरण केंद्र में जाकर टीका लगवा सकते हैं। उन्होंने कहा कि टीका लगवाकर स्वयं को बचाए एवं दूसरों को भी बचाएं। यादव ने कहा कि टीकाकरण केंद्र में मास्क लगाना, शरीकिर दूरी और हाथों की स्वच्छता जैसे निर्देशों का पालन अवश्य करें।
उन्होंने कहा कि पात्र हितग्राही स्वयं टीका लगवाएं और अपने आस-पड़ोस के लोगों को भी टीका लगवाने के लिए प्रेरित करें ताकि जिले में कोरोना वायरस के संक्रमण को प्रभावी रूप से रोका जा सके और हम सब स्वस्थ जीवन जी सकें।
यादव ने लोगों से यह भी अपील की है कि टीका लगवाने के बाद भी अनिवार्य रूप से मास्क लगाना, शारीरिक दूरी और हाथों की स्वच्छता जैसे निर्देशों का पालन अवश्य करें। अनावश्यक घरों से न निकले एवं भीड़ वाली जगहों पर जाने से बचें।
जिले के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों में कोरोना का टीका लगाया जा रहा है। टीका लगाने के पात्र व्यक्ति को अपने साथ आधार कार्ड लेकर आना है। इसके अलावा और किसी दस्तावेज की आवश्यकता नहीं है। टीकाकरण के बाद एक घंटे के लिए केंद्र में भी देखरेख के लिए रखा जाएगा। साथ ही टीके के प्रमाण पत्र के साथ टोल फ्री नंबर भी दिया जाएगा। कोई भी तकलीफ होने पर इस पर संपर्क किया जा सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *