पाटन। विकासखण्ड पाटन के ग्राम करगा (जामगांव-एम) निवासी संजय कुमार बिजौरा उम्र 51 साल पिता बंसत बिजौरा का गत रात्रि 9 बजे मित्तल अस्पताल भिलाई में आकस्मिक निधन हो गया। वे बीएसपी कर्मी व जामगाव(एम) के स्थानीय पत्रकार थे। श्री संजय बिजौरा पत्रकार स्व. दिनेश बिजौरा एवं सेल टेक्स आफिसर नवीन बिजौरा व के भाई व हर्ष बिजौरा केे पिताजी थे। जिनका अंतिम सस्कार आज 9 मई दिन रविवार को ग्राम करगा (पाटन) में कोविड गाइड लाइन के अनुसार किया जायेगा। श्री संजय बिजौरा काफी ब्यवहारिक, हँसमुख व मिलनसार ब्यक्तित्व के धनी ब्यक्ति थे।उनके निधन पर अनुविभागीय पत्रकार संघ पाटन द्वारा शोक व्यक्त कर उनके परिवार को इस दुःख की घड़ी को सहन करने की शक्ति प्रदान करने ईश्वर से प्रार्थना की गई। उनके निधन पर सांसद विजय बघेल, जिला पंचायत सदस्य हर्षा चन्द्राकर, मोनू साहू, उत्तर पाटन मंडल अध्यक्ष लोकमनी चन्द्राकर सहित अन्य लोगो ने शोक व्यक्त किया।
