रोशन सिंह बम्भोले
उतई। नगर पंचायत उतई अंतर्गत शासन के निर्देशानुसार लॉक डाउन के मद्देनजर जिन दुकानो को संचालन करने की अनुमति मिली है उन दुकानदारों व उनके स्टापो का कोरोना टेष्ट कराने के लिए नगर पंचायत उतई मुख्य नगर पालिका अधिकारी सोहेल कुमार ने निर्देशित किया था जिसमे,किराना,पंचर,आटा चक्की,प्लम्बर,इलेक्ट्रिशियन सहित कुल 75 लोगो का कोरोना टेस्ट नगर पंचायत प्रांगण किया गया।जिसमे सभी का रिपोर्ट निगेटिव आया।
उतई के लिए राहत भरी खबर: आज हुए 75 लोगो की कोविड टेस्ट में सभी रिपोर्ट निगेटिव
