राजनादगांव में साहू समाज ने चंदा एकत्र कर खरीदी एंबुलेंस, जरूरतमंदों की सेवा में ऑक्सीजन सिलेंडर के साथ फ्री में करा रहे हैं उपलब्ध

राजनादगांव। साहू समाज के बंधुओं ने जिला साहू संघ की अपील को अपनाया और एंबुलेंस खरीद ली। गुरुवार को इस एंबुलेंस सेवा की शुरुआत महापौर हेमा देशमुख के द्वारा सामाजिक ध्वज दिखाकर किया गया। उन्होंने इस पहल की प्रशंसा की और साथ ही साहू समाज के पदाधिकारियों का आभार जताया।

जिला साहू संघ के अध्यक्ष कमल किशोर साहू ने बताया कि इस सेवा का लाभ कोई भी व्यक्ति ले सकता है। एंबुलेंस में ऑक्सीजन सिलेंडर की भी व्यवस्था की गई है। अन्य संस्थाओं की तरह इस एंबुलेंस का उपयोग बिना किराए दिए किया जा सकता है। गुरुवार को जिला अस्पताल के सामने स्थित साहू सदन के मां कर्मा मंदिर के प्रांगण में पूजा-अर्चना कर सेवा की शुरुआत की गई। महापौर हेमा देशमुख के अलावा वार्ड पार्षद ऋषि शास्त्री, जिला अध्यक्ष कमल किशोर साहू, कमल किशोर साहू, महामंत्री अमरनाथ साहू, उपाध्यक्ष डीडी साहू, नीरा साहू, कोषाध्यक्ष विवेक साहू, हेमंत साहू, भुवाल साहू, अंजोर सिंह साहू, मीडिया प्रकोष्ठ संयोजक संदीप साहू, मदन साहू, हेमंत साहू की मौजूदगी में पूजा-अर्चना की गई। इसके बाद महापौर हेमा देशमुख ने सामाजिक ध्वज दिखाकर इस सेवा को प्रारंभ किया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *