जितेंद्र वर्मा नमामी गंगे प्रोजेक्ट के सदस्य मनोनीत,,,

पाटन। छत्तीसगढ़ में भारतीय जनता पार्टी ने आगामी विधान सभा की तैयारी हेतु मिशन 2023 की तैयारी शुरू कर दी है। छत्तीसगढ़ भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष विष्णु देव राय ने केंद्रीय नेतृत्व के निर्देश पर विभिन्न स्तर पर विभागों का गठन किया है। विष्णु देव साय जी ने 34 विभागों का गठन किया है इसमें पूर्व मंत्री सहित बड़े नेताओं को विभागों में जिम्मेदारी दी गई है। इसी 34 विभाग में एक महत्वपूर्ण विभाग प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ड्रीम प्रोजेक्ट नमामि गंगे का भी गठन किया गया है जिसमें पाटन विधानसभा के भाजपा नेता एवं स्थाई सचिव छत्तीसगढ़ भाजपा विधायक दल, जितेंद्र वर्मा को नमामि गंगे प्रोजेक्ट का सदस्य मनोनीत किया गया है जिससे पाटन विधानसभा के समस्त भाजपा कार्यकर्ताओं में हर्ष का लहर है। वर्मा जी को इस महती जिम्मेदारी मिलने पर मध्य पाटन मंडल अध्यक्ष खेमलाल साहू, पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष कृष्णा भाले,पूर्व मंडळ अध्यक्ष शरद बघेल, पूर्व मंडळ अध्यक्ष खेमराज यदु, श्रीमती उपासना चन्द्राकर जिला अध्यक्ष महिला मोर्चा , दामोदर चक्रधारी पूर्व सभापति, गंगादीन साहू, हर्ष भाले, निक्की भाले नेता प्रतिपक्ष, होरी लाल देवांगन, श्रीमती निशा सोनी पूर्व सभापति, श्रीमती रानी बंछोर पूर्व उपाध्यक्ष नगर पंचायत पाटन, अखिलेश मिश्रा, संदीप कश्यप, रमेश देवांगन, टीकाराम देवांगन, विनय चन्द्राकर ,हरिशंकर साहू, दिलीप साहू, मोनू यादव, प्रकाश बिजाउरलनारद सेन, केशव बंछोर, शरद वर्मा, जयप्रकाश साहू, संदीप कश्यप ,सागर सोनी,केवळ देवांगन, सरजू मरकाम, कुणाल शर्मा वाशु वर्मा, भूपेंद्र धुरन्धर,नीलेश वर्मा,सहित कार्यकर्ताओं ने हर्ष व्यक्त करते हुए बधाई प्रेषित किए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *