बाँसुला—-रिलायंस फाउंडेशन के सहयोगी फील्ड स्टाफ तेजस्वी वर्मा के नेतृत्व में ग्राम बुंदेलीकला व बांसुला में स्वयंसेवकों के एक समूह ने कोरोना महामारी के खिलाफ एक जंग छिड़ी है जिसमें उनका कोशिश है कि गांव के सभी लोग कोरोनावायरस से सुरक्षित रहें. इस अभियान को आगे बढ़ाने के लिए उन्होंने जन जागरूकता अभियान छेड़ रखा है ग्राम बुंदेली कला से सांवलिया वर्मा एवं सीमा साहू, ग्राम बांसुला से धार्मिन वर्मा और नारायण साहू ने कोरोनावायरस के विरुद्ध जन जागरूकता फैलाने के लिए अपने ग्राम में कोरोनावायरस से बचने हेतु लोगों को जागरूक करने के लिए वॉल पेंटिंग और स्लोगन के माध्यम से लोगों को जागरूक करने का अभियान छेड़ा है.
उन्होंने अब तक दोनों गांव में कुल 50 से अधिक स्लोगन लिखे है और गांव के 1000 से अधिक लोगों को जागरूक करने का प्रयास किया है
तेजस्वी वर्मा ने बताया कि रिलायंस फाउंडेशन के द्वारा कोरोना से बचाव के लिए विगत एक वर्ष से जागरूकता कार्यक्रम चलाया जा रहा है जिसमें नुक्कड़ नाटक की प्रस्तुति, मोबाइल के द्वारा संदेश, एवं मास्क वितरण तथा जागरूकता अभियान के द्वारा लोगों को जागरूक किया गया है, हमें लगा कि उस जानकारी को आज के वर्तमान परिप्रेक्ष्य में लोगों तक और गंभीरता से पहुंचाना जरूरी है अतः हमने उन जानकारियों को सरल भाषा में दीवारों पर लिख कर के लोगों को संदेश देने का अभियान चलाया, बांसुला व खपरी कला में लोगों ने इस कार्य हेतु हमें काफी प्रोत्साहित किया.
नारायण साहू के अनुसार ” जब से मैंने देखा कि गांव में लोग कोरोनावायरस से पीड़ित हो रहे हैं तो रिलायंस फाउंडेशन के द्वारा हमें जानकारी प्राप्त हुई की करुणा से बचाव हेतु हमें क्या करना चाहिए. पिछले वर्ष भी रिलायंस फाउंडेशन के द्वारा कोरोनावायरस से बचने हेतु जन जागरूकता अभियान नाटक के द्वारा चलाया गया था उन्होंने बहुत अच्छी तरह से संदेश देकर हमें जागरूक किया था, तो हमने सोचा कि क्यों ना इस जागरूकता में दिए गए संदेश को दीवारों में लिख कर के लोगों को जागरूक करने का अभियान छेड़े, इसलिए हमने अपने अपने क्षमता के अनुसार अपने अपने गांव में कोरोना महामारी से लड़ने हेतु संदेश दीवारों पर लिखने का कार्य किया. “हमारा संदेश है कि हमें एस एम एस का पालन करते हुए कोरोना के खिलाफ विजय प्राप्त करना है
- एस- सेनीटाइज: अर्थात अपने हाथों को साबुन और पानी से समय-समय पर धोते रहना व जहां पानी उपलब्ध ना हो वहां सैनिटाइजर का प्रयोग करना
- एम – मास्क: घर से बाहर निकलते समय अच्छी क्वालिटी का मास्क अनिवार्य रूप से पहनकर के निकले. कभी भी मास्क को नाक से नीचे ना पहने, कपड़े के मास्क को हर दूसरे दिन होने के पश्चात पुनः इस्तेमाल किया जा सकता है
- एस -सोशल डिस्टेंसिंग:- भीड़भाड़ वाले इलाकों में हम जाने से बचें, अगर हमें जाना अनिवार्य हो जरूरी काम हो तो सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करें एक व्यक्ति से दूसरे व्यक्ति की दूरी कम से कम 6 फीट की अवश्य रखें. इन संदेशों का पालन करके हमको रोना के महामारी के चैन को तोड़ सकते हैं..
