प्रिज्म स्कूल ऑफ एजुकेशन द्वारा महाविद्यालयीन छात्रों को ऑनलाइन एग्जाम के संबंध में दिए गए दिशा निर्देश

उतई। प्रिज्म स्कूल ऑफ एजुकेशन में online पालक शिक्षक एवं प्रबंधन के मध्य एक बैठक रखी गई। बैठक की संपूर्ण चर्चा हेमचंद यादव विश्वविद्यालय की वार्षिक परीक्षा से संबंधित थी। इस मीटिंग में B.Ed sem-I और B.Ed sem-III के विद्यार्थी एवं उनके पालकगण इस सभा में ऑनलाइन माध्य से जुड़े थे।
महाविद्यालय के प्रबंधक रुपेश कुमार गुप्ता एवं डायरेक्टर श्रीमती ख्याति साहू के द्वारा पालकों को यह अवगत कराया गया कि विद्यार्थियों की संपूर्ण परीक्षा ऑनलाइन के माध्यम से होने वाली है एवं आशीष वचनों के द्वारा उन्होंने छात्रों का मनोबल भी बढ़ाया।
पालकों ने इस कार्यक्रम
में बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया । इस कार्यक्रम में यह भी बताया गया कि B.Ed.sem-Iऔर sem-III के सभी प्रश्न पत्र दिनांक 13-05-21 और 14-05-21 को हेमचंद विश्वविद्यालय के वेबसाइट पर पोस्ट कर दिए जाएंगे।
महाविद्यालय के सहायक प्राध्यापकों के द्वारा पालक के अन्य प्रश्नों के भी जवाब दिए गए । उन्होंने यह भी बताया कि इस परीक्षा में वे अपने सभी प्रश्नों का उत्तर ओपन बुक सिस्टम के माध्यम से देंगे और उनको निश्चित समय अवधि के बाद उत्तर पुस्तिका को महाविद्यालय में लाकर जमा करना होगा जोकि डाक सेवा द्वारा संभव हो पाएगा।
महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ अंजना शरद ने विद्यार्थियों के प्रश्नों के उत्तर किस प्रकार लिखना है एवं पोस्ट के माध्यम से किस प्रकार कॉलेज के पते पर भेजना है इसका संपूर्ण विवरण दिया इस मीटिंग में 70 विद्यार्थी एवं उनके पालक जुड़े थे सहायक प्राध्यापिका मीनाक्षी देवी ने P.T.A.मीटिंग का संचालन किया तथा सहायक प्राध्यापिका उमा देवी के द्वारा धन्यवाद ज्ञापन दिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *