रोशन सिंह बम्भोले
उतई ।विकास खंड चिकित्सा अधिकारी डॉ देवेंद्र किशोर बेलचंदन के निर्देशानुसार एवं विक्रम सिंह रामटेके खंड विस्तार प्रशिक्षण अधिकारी उतई के मार्गदर्शन में ग्राम पाउवारा में कोरोना का टीका लगाया ग्राम पाउवारा में एक ऐसा भी शख्स है जो नेत्रहीन होने के बावजूद कोरोना का टीका लगाकर नकारात्मक सोच एवम् धारणाओं को धता बताते हुए 18 प्लस की श्रेणी में अपनी समझदारी का परिचय देते हुए कोरोना का टीका लगाया उस शख्स का नाम है खूमेंद्र कुमार साहू ग्राम पाउवारा।
जिनका दूसरे दिन उस क्षेत्र की मितानिन एवं सेक्टर सुपरवाइजर मुकेश कुमार मेश्राम द्वारा फोन से फॉलो अप कर स्वास्थ्य के बारे में जानकारी ली गई। खूमेंद्र द्वारा बताया गया कि कोरोना टीका के बारे में जो भी अफवाह फैलाई गई है वह सब निराधार है मैं बिल्कुल स्वस्थ हूं मुझे न किसी प्रकार का बुखार आया ना किसी प्रकार की कोई तकलीफ है मैं बिल्कुल स्वस्थ हूं । इस दौरान सरपँच वामन साहू जनपद सदस्य राकेश कुमार हिरवानी , सचिव बेन लाल निषाद, स्वयं सेवी जी खान, के ठाकुर समस्त मितानिन आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं गुरु जन उपस्थित रहे।
