पाटन। दुर्ग कलेक्टर डॉ सर्वेश्वर नरेन्द्र भूरे के निर्देश एवं अनुविभागीय अधिकारी पाटन विपुल गुप्ता के मार्गदर्शन में कोविड नियंत्रण हेतु कार्यवाही की जा रही है। आज नगर पंचायत पाटन अंतर्गत विभिन्न मेडिकल स्टोर, सब्जीवालों, फल फ्रूट आदि विक्रेताओं का कोविड टेस्ट किया गया। आज हुए 25 लोगो की कोविड टेस्ट में केवल 1 पाजेटिव मरीज की पहचान हुई।
पाटन क्षेत्र में डॉ आशीष शर्मा बी एम ओ एवं बी एल वर्मा के संचालन में के. के. वर्मा ,श्रीमती सुरेखा राठौर, श्रीमती देवकी सिन्हा, सत्यम श्रीवास आदि के सहयोग से लगातार कोविड नियंत्रण के लिये प्रयास जारी है।
नगर पंचायत पाटन क्षेत्र के मेडिकल स्टोर,सब्जी एवं फल विक्रेताओं की कोविड टेस्ट की गई मात्र एक पाजेटिव मिला
