पश्चिम बंगाल में लोकतन्त्र की रक्षा हो ,हिंसा के दोषियों पर तत्काल कार्रवाई हो- रमशीला साहू

भिलाई।बंगाल हिंसा के विरोध में आज 5 मई को दोपहर 2 बजे से 5 बजे तक राष्ट्रीय भाजपा संगठन नेतृत्वकर्ता के आह्वान ,प्रदेश संगठन के निर्देश पर देश ,प्रदेश के करोड़ों भाजपा कार्यकर्ता एक साथ धरने पर बैठें जिसमे पूर्व कैबिनेट मंत्री श्रीमति रमशिला साहू ने भी अपने भिलाई निवास के सामने हाथों में पार्टी झंडा लिए पश्चिम बंगाल तृणमूल कांग्रेस कार्यकताओं की गुंडागर्दी का कड़ा विरोध धरना प्रदर्शन किए ।
श्रीमती रमशिला साहू के कहा कि तृणमूल कांग्रेस के कार्यकर्ता व उनके गुंडे विधनसभा चुनाव में अपनी पार्टी के जीत के बाद सत्ता के नशे में चूर दर्जनों भाजपा कार्यकर्ताओं को मौत के घाट उतार दिया ,महिला कार्यकर्ताओं के साथ अभद्र व्यवहार किया जा रहा , भाजपा कार्यालयों में आग लगाने , नव निर्वाचित जनप्रतिनिधियों के वाहनों में हमला जैसे अनेकों घृणित और पैशाचिक कार्य किया जा रहा है लोकतंत्र की हत्या करने ,आतंक फैलाने का प्रयास किया जा रहा जिसके खिलाफ़ कड़ी कानूनी कार्यवाही करनी चाहिए तथा बंगाल में तत्काल राष्ट्रपति शासन लगाकर निर्दोष जनता पर हो रहे अत्याचार पर अंकुश लगाने लोकतंत्र की स्वतंत्र बहाली के लिए तत्काल राष्ट्रपति शासन लगना चाहिए ।

      

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *