लगन और कर्त्तव्य हो तो दिव्यांगता भी बाधा नही होती ^^^^^दिव्यांग शिक्षक कर रहे है मरीजो की सेवा

पाटन—संकुल केंद्र तेलीगुंडरा के शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला खर्रा में पदस्थ शिक्षक देवाराम मेश्राम एक हाथ से दिव्यांग होने के बाद भी अनुविभागीय अधिकारी पाटन के आदेश के तहत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पाटन में कोरोना मरीजो के ट्रेसिंग के कार्य मे लगे हुए है। देवाराम मेश्राम असोगा के निवासी है जो कंटेन्मेंट जोन घोषित है ।उसके बाद भी प्रतिदिन 24 अप्रैल से कोरोना मरीज के ट्रेसिंग हेतु ड्यूटी लगी हुई है जोअपनी सेवाएं दे रहे है। देवाराम मेश्राम ने कहा कि हमे शासन के आदेशों का पालन करना चाहिये।पूरे प्रदेश कोविड महामारी के प्रकोप में है ऐसे में एक शासकीय सेवक होने के नाते मेरा फर्ज बनता है कि मैं अपनी ड्यूटी ईमानदारी से निभा रहा हु। स्वस्थ केंद्र में अपने साथी शिक्षको के साथ पासेटिव मरीजो को दवाई एवम उचित सलाह भी देने के साथ साथ उनका मनोबल भी बढ़ा रहे है। विकासखंड शिक्षा अधिकारी टी आर जगदल्ले ,संकुल समन्वयक जैनेन्द्र गंजीर ने कल अवलोकन के दौरान उनके कार्यों की प्रशंसा की एवम कर्त्तव्य में डटे रहने हेतु हौसलाअफजाई किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *