कोरोना संक्रमण पर सुदृढ़ नियंत्रण हेतु छत्तीसगढ़ राज्य में सम्पूर्ण लॉकडाउन बढ़ाया जाए – फेडरेशन


नवा रायपुर :: छत्तीसगढ़ कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन के प्रांतीय संयोजक कमल वर्मा ने कोरोना संक्रमण के रोकथाम एवं नियंत्रण हेतु छत्तीसगढ़ राज्य में लगाया गया सम्पूर्ण लॉकडाउन को लोकहित में जारी रखने मुखमंत्री से अनुरोध किया है।
श्री वर्मा ने मुख्यमंत्री को ईमेल कर अवगत कराया है कि कोरोना संक्रमण के रोकथाम के लिए शासन द्वारा कार्ययोजना एवं सामरिक निर्णय से राज्य में संक्रमण के विस्तार पर नियंत्रण हुआ है।जिसके फलस्वरूप शोकपूर्ण घटनाओं में कमी हो रहा है।
उन्होंने आगे बताया कि कोरोना मामलों में राज्य की वर्तमान स्थिति नियंत्रण में तो है लेकिन अभी भी सावधानी की अत्यंत आवश्यकता है। आम जनता के मध्य परस्पर संपर्क को लॉकडाउन के माध्यम से रोककर कोरोना संक्रमण चैन को तोड़ने में छत्तीसगढ़ सरकार काफी हद तक सफल हुआ है। लेकिन यह भी खौफनाक सत्य है कि,बीते कल कोरोना संक्रमण के भयानक रूप के कारण राज्य के आम जनता में से अनेक को दुखद परिस्थितियों का सामना करना पड़ा है। सैकड़ों की संख्या में राज्य/जिला/फील्ड के कार्यालयों में पदस्थ हमारे अधिकारी-कर्मचारी को अपना प्राण
गवाँना पड़ा है।जो कि,अत्यंत पीड़ादायक तथ्य है। कोरोना संक्रमण का भय अभी टला नहीं है।संक्रमण की आशंका से आम जनता सुरक्षित नहीं हैं। संक्रमण का विस्तार कुछ थमा जरूर है,लेकिन रुका नहीं है।अनेक शासकीय सेवक अभी भी संक्रमित हो रहे हैं। ऐसे परिस्थितियों में यदि आमजनता का परस्पर संपर्क बढ़ता है एवं शासकीय कार्यालयों में आवागमन बढ़ता है तो इसका परिणाम अनिष्टकारी हो सकता है।
वर्तमान में इन परिस्थितियों को दृष्टिगत रखते हुए आम जनता के दिनचर्या की आवश्यकताओं के पूर्ति का समुचित प्रबंधन के दिशा-निर्देश के साथ छत्तीसगढ़ राज्य में लॉक डाउन के अवधि को बढ़ाया जाना उचित होगा। साथ ही,आपदा को अवसर बनाने वालों पर पैनी नज़र एवं उनके विरुद्ध कठोर कार्यवाही करना होगा।पत्र की प्रति मुख्य सचिव को भी दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *