रोशन सिंह बम्भोले
उतई।छत्तीसगढ़ जनता कांग्रेस जे के नेता धर्मेंद्र बंजारे ( संभाग प्रवक्ता) ने अपने पूर्व प्रभार क्षेत्र दुर्ग ग्रामीण विधानसभा वासियो के लिये अपने नम्बर को हेल्पलाइन नम्बर के रुप मे जारी किया है ।
साथ ही धर्मेन्द्र बंजारे ने कहा इस संकटग्रस्त काल मे दुर्ग ग्रामीण एक विशेष क्षेत्र होने के बाद भी यहा के वासियो को विभिन्न परेशानियों ,व असुविधओ का सामना करना पड़ है इस लिए मैने अपना नम्बर को हेल्पलाइन नम्बर के रुप मे जारी कर रहा हू क्योकि दुर्ग ग्रामीण मेरा गृहक्षेत्र के साथ साथ मेरे राजनैतिक जीवन का प्रथम प्रभार क्षेत्र भी रहा है और आज जो कुछ भी हू वह दुर्ग ग्रामीण के जनता के बदौलत हू दुर्ग ग्रामीण वासियो द्वारा दिया गया असीमित प्रेम मेरे लिए उपकार से कम नही मेरा जीवन का अन्तिम सांस भी यदि दुर्ग ग्रामीण वासियो के काम आ सके तो मै उसे अपना सौभाग्य समझूँगा ।
