देवभोग : एक मई से कोरोना टीकाकरण का तीसरा चरण प्रारंभ हो रहा है, जिसमें छत्तीसगढ़ सरकार के मांग के अनुरूप केंद्र सरकार ने 18 वर्ष के आयु वर्ग को टीकाकरण की अनुमति दिया है। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने छत्तीसगढ़ में बहुत ही दूरगामी और जनकल्याणकारी निर्णय लेते हुए, 18 साल आयु के ऊपर के लोगों के लिए निःशुल्क टीकाकरण की व्यवस्था किया है।
युवा संघर्ष मोर्चा बिंद्रानवागढ़ विधानसभा अध्यक्ष भीष्मकांत कश्यप ने 18 साल के ऊपर लोगों को कोरोना वैक्सीन लगवाने का आह्वान करते हुए कहा कि अभी कोरोना खत्म नहीं हुआ है। वैश्विक महामारी के इस विकट परिस्थितियों में देश और राज्यों में महामारी ने एक बार फिर अपने पैर पसारने शुरू कर दिए हैं। उन्होंने 18 वर्ष से ऊपर के सभी लोगों से कोरोना वैक्सीन लगवाने की अपील करते हुए कहा कि कोरोना वैक्सीन एकदम सुरक्षित है, किसी भी भ्रांति ,अफवाहो से बचते हुए, सभी लोग निकटतम टीकाकरण केंद्र में पहुंचकर खुद और अपने परिजनों को टीका लगवाएं।जब आप सुरक्षित रहेंगे तब, आपका परिवार, गांव, जिला और प्रदेश सुरक्षित रहेगा।हमें कोरोना महामारी की लड़ाई में शासन प्रशासन का पूरा सहयोग करना चाहिए और तब ही,कोरोना वायरस के चक्र को तोड़ पायँगे और तभी कोरोना हारेगा, छत्तीसगढ़ जीतेगा।
