दुर्ग। विश्वव्यापी कोरोना महामारी के कारण विगत एक वर्ष से विश्व और देश पर आई आपदा के कारण कई जनमानस हताहत हुए हैं। छत्तीसगढ़ इंजीनियरिंग एवं पॉलिटेक्निक कॉलेज राजपत्रित अधिकारी संघ के प्रांताध्यक्ष शंकर वराठे ने बताया कि कोरोना काल में तकनीकी शिक्षा विभाग के दिवंगत शिक्षकों हेतु, प्रदेश स्तरीय वर्चुअल श्रृद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित कर, विभिन्न शासकीय पॉलिटेक्निक संस्थाओं एवं शासकीय इंजीनियरिंग महाविद्यालय में कार्यरत कर्मचारियों को सदस्यों ने श्रृद्धांजलि दी।
एसोसिएशन के वर्चुअल कार्यक्रम में एसोसिएशन के सदस्य, श्री एच एस आरमो, श्री जी आर साहू, डॉ बी एस चावला, डॉ एम एफ कुरैशी, डॉ अजय गर्ग, श्रीमती उषा जैन, डॉ जी एस बेदी, डॉ आर जी गुप्ता, श्री एस डी बर्मन, श्री सतीश कुमार ठाकुर, श्री देवीसिंह साहू, श्रीमती मोनिका दास, श्री कुंदन साहू एवं अन्य सदस्य उपस्थित हुए। संरक्षक श्री जी आर साहू, डॉ बी एस चावला, डॉ एम एफ कुरैशी एवं श्री एस डी बर्मन ने बताया कि, आपदा की घड़ी में शासकीय कर्मचारियों के ऐसे जाने से तकनीकी शिक्षा विभाग एवं संगठन को क्षति पहुंची है। विगत एक वर्ष में शासकीय इंजीनियरिंग महाविद्यालय तथा शासकीय पॉलिटेक्निक संस्थाओं में विभिन्न पदों पर कार्यरत शिक्षकों की मृत्यु हो जाने के कारण, एसोसिएशन आफ इंजीनियरिंग पॉलिटेक्निक कॉलेज गजेटेड ऑफिसर छत्तीसगढ़ के बैनर तले सदस्यों ने वर्चुअल शोक सभा आयोजित की, शोक सभा में जिन्हें श्रृद्धांजलि दी गई उनके नाम इस प्रकार है, संचालनालय तकनीकी शिक्षा के संयुक्त संचालक वित्त श्री एच आर चंद्रवंशी, शासकीय इंजीनियरिंग महाविद्यालय बिलासपुर के एसोसिएट प्रोफेसर डॉ मेखराम मेश्राम, शासकीय पॉलिटेक्निक कबीरधाम के व्याख्याता श्री अरुण कुमार नागदेवे, शासकीय पॉलिटेक्निक तखतपुर के ग्रंथपाल, श्री विमल खरे, शासकीय पॉलिटेक्निक रायपुर के सहायक ग्रेड 2, श्री के के नामदेव, शासकीय पॉलिटेक्निक अंबिकापुर के डिमास्ट्रेटर, श्री आर पी गुप्ता, शासकीय पॉलिटेक्निक दुर्ग के कार्यशाला निर्देशक, श्री मेवालाल ताम्रकार, शासकीय पॉलिटेक्निक दुर्ग के भंडार लिपिक, श्री एन के चौधरी, शासकीय इंजीनियरिंग कॉलेज बिलासपुर के पंप अटेंडेंट, श्री डेरहा राम, शासकीय पॉलिटेक्निक रायपुर के वरिष्ठ व्याख्याता श्री एच एस आरमो की धर्मपत्नी स्व श्रीमती चंद्रकान्ता आरमो, शासकीय इंजीनियरिंग महाविद्यालय बिलासपुर की एसोसिएट प्रोफेसर डॉ सीमा चौहान की स्वर्गीय माता जी, की मृत्यु हो जाने के कारण, दिवंगत आत्माओं की शांति के लिए छत्तीसगढ़ इंजीनियरिंग एवं पॉलिटेक्निक कॉलेज राजपत्रित अधिकारी संघ के सदस्यों ने वर्चुअली 2 मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि अर्पित की।
