कोविड-19 टीकाकरण के लिए ऑनलाइन फार्म भी भरवाएंगे, भाजपा महिला मोर्चा ने पार्टी के जिले मंडल स्तर तक सौंपी जवाबदारी

कांकेर। कोविड-19 वैक्सीनेशन की जानकारी लेकर भाजपा कार्यकर्ता अब घर-घर दस्तक देंगे। एक माह तक चलाए जाने वाले इस अभियान के लिए जिले में महिलामोर्चा ने जिले के मंडलवार को अभियान जागरूक करने को कहा गया है भाजपा महिलामोर्चा के जिलाध्यक्ष उमादेवी शर्मा ने बताया कि कोविड-19 वैक्सीनेशन अभियान जिले के सभी पदाधिकारियों को चलाने को कहा है। कोविड-19 वैक्सीनेशन की जानकारी देने भाजपा महिलामोर्चा के कार्यकर्ता लोगों के घर पहुंचकर कोविड-19 वैक्सीन के फायदे बताएंगे और जो टीकाकरण करवाना चाहते हैं उनका ऑनलाइन फार्म भी भरवाएंगे।

1 मई से प्रारंभ हुए अभियान में भाजपा महिलामोर्चा के जिला महामंत्री मीरा सलाम ने कहा हैं कि कोविड वेक्सिनेशन के प्रति जनजागरण करेंगे। टीकाकरण स्थल के पास वैक्सीन की कमी न हो और टीका लगवाने लगवाने आने वाले लोगों को परेशानी न हों करके मदद करेंगे। लोगों की भ्रांतियां दूर कर उन्हें सहयोग देंगे। 18 साल या उससे अधिक उम्र के लोगों या 45 वर्ष या उससे अधिक उम्र के ऐसे लोग जिन्हें किसी तरह की बीमारी है इन सभी का कोविन एप में रजिस्ट्रेशन तथा अन्य तरह के कार्य मे मदद करेंगे। और साथ मैं ही इस टीकाकरण अभियान मैं भाजपा महिलामोर्चा के पदाधिकारियों के नाम रुकमणी उइक,अन्नपुर्णा ठाकुर,शकुंतला जैन,मीना उइके, उगेश्वरी उइके, रामशिला साहू,प्रियंका,दीवान,अन्य लोग इस अभियान को जागरूक व जनताओं से टीकाकरण लगवाने की अपील करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *