छत्तीसगढ़ में आज 14,994 नए कोरोना पॉजिटिव मरीज़ों की पहचान हुई वहीं 12,804 मरीज़ स्वस्थ होने के उपरांत रिकवर्ड

रायपुर। प्रदेश में आज विभिन्न जिलों से 14 हजार 994 नए कोरोना पॉजिटिव मरीज़ों की पहचान हुई वहीं 12 हजार 804 मरीज़ स्वस्थ होने के उपरांत डिस्चार्ज/रिकवर्ड हुए। वही आज कोरोना से 216 लोगो की जान गई। राज्य में एक्टिव मरीज़ों की संख्या 1 लाख 18 हजार  958 है।
स्वास्थ्य विभाग ने अपने मेडिकल बुलेटिन में यह जानकारी  देते हुए बताया कि  रविवार को मिलेे 14 हजार 994  नए कोरोना पॉजिटिव मरीजों में से जिला दुर्ग से 1310, राजनांदगांव से 765, बालोद से 361, बेमेतरा से 478, कबीरधाम से 554, रायपुर से 1118 धमतरी से 361, बलौदाबाजार से 813, महासमुन्द से 557, गरियाबंद से 285, बिलासपुर से 1081, रायगढ़ से 879, कोरबा से 1236, जांजगीर-चांपा से 1077, मुंगेली से 553, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही से 271, सरगुजा से  530, कोरिया से 511, सूरजपुर से 397, बलरामपुर से 347, जशपुर से 452, बस्तर से 202 , कोण्डागांव से 189 , दंतेवाड़ा से 58 ,सुकमा से  44, कांकेर से 479, नारायणपुर से 42, बीजापुर से 41 और अन्य राज्य से 3 मरीज शामिल हैं। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *