सुपर 50+ग्रुप ने आनलाइन मिटिंग कर दिया सकारात्मक संदेश”

पाटन। शिक्षा एवं समाज विकास के क्षेत्र में कार्य करने वाले प्रबुद्धजनों का ग्रुप “सुपर 50+ ग्रुप”ने लोगों में सकारात्मक ऊर्जा का संचार करने के उद्देश्य से 27अप्रैल मंगलवार को शाम 6से 7बजे गूगल मीट पर आनलाईन मिटिंग आयोजित किया गया।
जिसमें सभी उपस्थित प्रबुद्धजनों ने सर्वप्रथम वर्तमान कठिन दौर में लोगों द्वारा अपने परिवार एवं परिचितों को खोया है,उन सभी पवित्र आत्माओं के शांति व सद्गति हेतु श्रद्धांजलि अर्पित किए तथा लोगों के बीच केवल सकारात्मक सोच-विचारो को बढ़ावा देते हुए डर को भगाने हौसला-अफजाई करने की जरूरत पर बल दिये।

इसके अंतर्गत-

-परिवार व अन्य लोगों से हाल-चाल बीच-बीच में पूछताछ करते हुए उनमें सकारात्मक विचारों को बढ़ावा दे तथा जरूरतमंदों को अपने क्षमतानुसार मदद का प्रयास करें।

-स्वयं व अन्य लोगों को सुरक्षा मानकों-निर्देशो का पालन करने प्रेरित करें।

-अस्वस्थता के स्थिति में डाक्टर की सलाह पर उचित इलाज कराये।

-प्रिंट मिडिया एवं इलेक्ट्रॉनिक मीडिया पर भी सकारात्मक ऊर्जा को बढ़ावा देने वाले तथा कोरोना को मात देने वाली समाचारों को ही ज्यादा से ज्यादा लोगों तक पहुंचाने की अपेक्षा रखें हैं।

-खाली समय का उपयोग व्यक्तिगत बौद्धिक एवं अन्य क्षमता विकास व ध्यान-योग क्रिया में तथा कीचन गार्डन-पर्यवरण संरक्षण में भागीदारी बढ़ाकर सदुपयोग करें।

  • टीकाकरण पर लोगों में व्याप्त कुछ भ्रांतियों के निवारण व लाभदायक जानकारियों को जन-जन तक पहुंचाने सरकार द्वारा व्यापक प्रचार-प्रसार की अपेक्षा रखा गया।
  • सक्षम व्यक्तियों एवं समाज संगठनों से इस कठिन दौर में जरूरतमंद परिवार व अन्य लोगों तक भोजन तथा उपचार हेतु हर संभव मदद का प्रयास करें।

-लोगो से सोशल व फिजिकल डिस्टेंसिंग का पालन करने व मास्क, साफ-सफाई, आयुर्वेद काढ़ा,भाप लेने जानकार व्यक्ति के मार्गदर्शन में करने पर बल दिये।

-व्यक्तिगत तथा समूहों में किसी भी माध्यमों से भ्रामक तथा नकारात्मक व भय पैदा करने वाले लेख- चित्र-आडियो-विडियो को शेयर करने से बचें।

-विभागीय जिम्मेदारियों का निर्वहन करते समय भी व्यक्तिगत एवं अपने परिवार व लोगों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देने सहित सभी लोगों के शीघ्र बेहतर स्वास्थ्य की कामना एवं कोशिश हेतु “सुपर 50+ग्रुप”हर संभव प्रयास करने की बात कही।

इस दौरान पूर्व विकासखंड शिक्षा अधिकारी एस.एल.मिर्चे,तहसील सतनामी समाज पाटन के अध्यक्ष सोहन बघेल, सचिव कौशल रात्रे, महासचिव दिनेश टंडन, कोषाध्यक्ष शिवनंदन बंजारे, सुपर 50+ग्रुप के अध्यक्ष तेजेन्द्र जोशी, कोषाध्यक्ष अंकेश महिपाल, अधिकारी कर्मचारी प्रकोष्ठ के अध्यक्ष लोकनाथ सोनवानी, बीएसपी कर्मचारी इन्द्रजीत मारकण्डे, कमलेश बांधे,जेल प्रहरी दानेश्वर प्रसाद,रेल टी.सी.चन्द्रकुमार डाहरे, इंजीनियरिंग छात्रा अनिता अनंत, युवा पदाधिकारी मोती बघेल,अमीत बारले व दानेश मारकंडे शामिल रहे तथा शिक्षादूत राजेन्द्र मारकण्डे ने बैठक का संचालन किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *