जिला प्रशासन के सहयोग से यूनिसेफ कोरोना नियंत्रण के लिए चलाएगा रोको और टोको अभियान


दुर्ग। यूनिसेफ छत्तीसगढ़ एवं मीडिया कलेक्टिव फ़ॉर चाइल्ड राइट्स के संयुक्त तत्वावधान में दुर्ग जिला प्रशासन के सहयोग से 1 मई से 31 जुलाई तक तीन महीनों का, “रोको और टोको” अभियान शुरु करेंगे।
3 महीने के लंबे अभियान के दौरान, दुर्ग शहर के वार्डों में 600 से अधिक युवा स्वयंसेवक, वायरस के प्रसार को नियंत्रित करने के सरकार के प्रयासों का समर्थन करेंगे। वे शहरों में झुग्गियों, अपार्टमेंटों, बाजारों, होटलों, बस स्टैंडों, रेलवे स्टेशनों और चौराहों पर जाकर लोगों को कोविड व्यवहार के बारे में शिक्षित करेंगे। उनका पालन करना सुनिश्चित करेंगे। इन व्यवहारों में मास्क पहनना, सामाजिक दूरी छह फीट रखना, साबुन से हाथ धोना और भीड़-भाड़ वाली जगह से बचना शामिल है। युवा स्वयंसेवक सभी लोगों से कोरोना टीकाकरण करने का आग्रह करेंगे। लक्षण या बीमारी जैसे कोरोना के मामले में चिकित्सा सहायता लेंगे। ऐसा करते समय जिला प्रशासन द्वारा जारी लॉकडाउन और रोकथाम दिशा निर्देशों का सख्ती से पालन करेंगे। स्वयं सेवक लॉकडाउन दिशा निर्देशों का पालन करने के लिए नागरिकों से भी अपील करेंगे।
इस संदर्भ में आज, दुर्ग कलेक्टर से, यूनिसेफ के सैम बंडी, और मीडिया कलेक्टिव फ़ॉर चाइल्ड राइट्स ट्रस्ट के महासचिव डी. श्याम कुंमार ने भेंट की, और इस अभियान के बारे में विस्तृत चर्चा की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *