पखांजूर। कोरोना का संक्रमण शहरी क्षेत्र के साथ-साथ अब ग्रामीण क्षेत्र में भी तेजी के साथ कोरोना संक्रमित मरीज मिल रहे है। कोरोना के संक्रमण को रोकने के लिये ग्राम पंचायत गोविंदपुर के सरपंच दीपक दास ने ग्राम के सभी नागरिकों से अपील करते हुए कहा कि कोरोना को रोकना है पूरे देश के साथ अपने गांव को कोरोना संक्रमण से बचाये रखने के लिये शासन द्वारा जारी की गई गाइडलाइन का पालन करें। सभी अपने घरों में रहे। अनावश्यक घर से ना निकले जब किसी जरूरी काम से घर से बाहर निकल रहे हो तो मास्क जरूर लगावें। बार-बार साबुन से हाथ धोते रहे या सेनिटाइजर करते रहे। सरपंच ने बताया कि गाँव मे बाहरी ब्यक्तियों का प्रवेश निषेध है। जागरूकता के लिये बैनर पोस्टर लगाया गया है।
देखिये वीडियो….
