मुद्दा विहीन भाजपा घर बैठे धरना दे रहे हैं-अश्वनी साहू


पाटन। वरिष्ठ कांग्रेसी नेता अश्वनी साहू ने भाजपा द्वारा वर्चुअल धरना (घर बैठ धरना ) देने पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि वास्तव में छत्तीसगढ़ की भूपेश बघेल सरकार के जन कल्याणकारी नीति के सामने भाजपा को समझ नहीं आ रहा है की किस मुद्दे पर कांग्रेस की सरकार को घेरे ? दरअसल 15 वर्षों में विकास यात्रा एवं रंग रंग के तिहार मनाने वाले भाजपा कार्यकर्ता कुंभकरनीय निद्रा में सोए हैं l तब कोरोना संक्रमण के आड़ में सरकार के विरुद्ध घर बैठे धरना प्रदर्शन कर रहे हैंl कोरोना को लेकर धरना पर बैठने वाले भाजपा के लोगो को देश के प्रधानमंत्री श्री मोदी जी से पूछना चाहिए कि देश की जनता के लिए वैक्सीन नहीं है और दूसरे पड़ोसी देशों को नि:शुल्क वैक्सीन दे रहे हैं l पिछले बार अचानक लॉकडाउन की घोषणा के कारण लोगों को अपने घरों तक पहुंचने में कितनी कठिनाइयां हुई थी उससे भी केंद्र सरकार ने सबक नहीं लिया है lयह केंद्र सरकार की विफलता का परिणाम है मोदी जी “एक राष्ट्र एक नीति” की बात को भूल जाते हैं पिछले बार भी कांग्रेस नेता राहुल गांधी और छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने सुझाव दिए थे उनकी बातों को अनसुना किए l
मोदी जी टीवी पर आकर चिल्ला चिल्ला कर कह रहे थे कि ताली बजाओ, थाली बजाओ, दीपक जलाओ, मोबाइल का टॉर्च जलाओ छत पर, लोगों ने उनकी बातों पर विश्वास भी किया परिणाम सबके सामने हैं l भाजपा नेता घर पर बैठकर धरना दे रहे हैं उसे अभी थाली , ताली बजाना, दीपक जलाना, मोबाइल का टॉर्च जलाना आदि करना था l पर इन लोगों को भी अपने नेता की बातों पर विश्वास नहीं हुआ l इसलिए दोपहर को ही धरना दिए ? छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल जी ने 18 वर्ष के लोगों को भी वैक्सीन लगाने की मांग, कर सुझाव दे रहे थे फिर इतनी देरी क्यों ?
बीते दिनों महामहिम राज्यपाल महोदया ने सर्वदलीय बैठक बुलाकर सभी पार्टी के नेताओं से कोरोना संक्रमण को रोकने का सुझाव मांग रहे थे तो भाजपा नेताओं ने कौन सा सुझाव दियाl छत्तीसगढ़ की भूपेश बघेल की सरकार दिन रात मेहनत कर अपने राज्य की जनता के लिए सभी प्रकार के साधन मुहैया करा रही है तब भाजपा राजनीतिक नौटंकी कर रही है दुर्ग लोकसभा सांसद विजय बघेल बतावे की केंद्र सरकार से अपने मतदाताओं के लिए कौन-कौन से साधन सुलभ कराए हैं इल्जाम लगाना बंद कर केंद्र सरकार से साधन मुहैया करावे l हम आपके अच्छे सुझाव और काम का स्वागत करेंगे, पर राजनीति नहीं l

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *