फर्जी नक्सली बनकर 92 हजार रुपये की उगाही करने वाला आरोपी गिरफ्तार गरियाबंद जिले के थाना पीपरछेड़ी की त्वरित कार्यवाही

लोकेश्वर सिन्हा
मामला गरियाबंद जिले के थाना पीपरछेड़ी अंतर्गत ग्राम कोपेकसा का है जहां के एक प्रार्थी ने थाना पीपरछेड़ी में आकर लिखित आवेदन पेश कर रिपोर्ट दर्ज कराया कि एक व्यक्ति दवाई बेचने की बात करते हुए नाम पता पूछ लिया और घर आकर पिस्टल दिखाकर इनके बेटे और बेटी को अपने पार्टी में ले जाने की धमकी देने लगा जिस पर प्रार्थी के द्वारा मना करने पर इनके बेटे और बेटी को पार्टी में न ले जाने की एवज में रकम उगाही करने लगा जिस पर प्रार्थी द्वारा क़िस्त क़िस्त में 30 हजार रुपये, 35 हजार तथा 27 हजार रुपये कुल 92 हजार रुपये आरोपी को दिया गया।
थाना पीपरछेड़ी में अपराध क्रमांक 03/2021 धारा 384, 386 भादवि कायम किया गया।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार जिले के उच्य अधिकारियों द्वारा विशेष टीम गठित कर थाना प्रभारी पीपरछेड़ी के नेतृत्व में घेराबंदी कर आरोपी विष्णु क्षत्रिय पिता जीतू क्षत्रिय उम्र 32 वर्ष निवासी नवापारा महासमुंद जिला महासमुंद
को पकड़ा गया। आरोपी से 01 नग पिस्टल, 01 नग नक्सली वर्दी, 01 नग पोच, 01 नग टोपी तथा 01 हजार रुपये नगदी रकम जप्त की गई।
पूछताछ पर आरोपी ने जुर्म कबूल कर बताया कि इनके द्वारा स्वयं को नक्सली बताकर पिस्टल दिखाकर प्रार्थी से 92 हजार रुपये की उगाही की है। जिसके बाद आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेजा गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *