पाटन। कोरोना महामारी के कारण लाॅकडाउन के समय बढने के कारण गरीब तपके के लोगो को राशन के लाले पड़ रहे है। ग्राम असोगा मे कोरोना संक्रमण अपना पैर पसार चुके है व कोरोना के कारण कुछ लोगो की मौत भी हो चुकी है । गाँव मे संक्रमण के फैलाव को कुछ हद तक रोकने के उददेश्य से ग्राम पंचायत असोगा के उपसरपंच रमेश टण्डन व दो पंच रूपराम कोसरिया व भूषण लाल साहू ने मिलकर गाँव के गली मोहल्ले मे सेनेटाईज किया तथा माईक के माध्यम से पुरूषोत्तम धनकर ने ग्रामीणो को कहा कि कोविड 19 के रोकथाम के लिए नियमो का पालन करने नियमित रूप से माॅस्क लगाने और बार- बार धोते रहने ,दो गज की दूरी जरूर बनाये रखे,और साथ साथ टीकाकरण केन्द्र जा कर टीका लगाने अपील किया। तीनो पंचो ने गाँव के दस गरीब परिवारो को पाँच किलो चावल , दाल , आलू प्याज , हरा सब्जी मिर्च मसाला का वितरण सेवा भाव से नि:शुल्क वितरण कर सहयोग किया। इन पंचो के सेवा भाव को ग्रामीणो ने सराहा। आज के इस विकट समय मे जिम्मेदार नागरिको को अपने आस पास के कमजोर लोगो को अपने क्षमतानुसार सहयोग करने की अपील उपसरपंच ने किया ।

