पाटन। कोरोना के चलते आम जनता और जनपद, सरपंच व कार्यकर्ताओं से संपर्क नही हो पा रहा है। जिसके चलते जिला पंचायत उपाध्यक्ष श्री अशोक साहू ने स्वयं जनपद सदस्यों सरपंचो व कार्यकर्ताओं को फोन कर उनके और परिवार के स्वास्थ्य की जानकारी लेने के साथ सभी गांव में कोरोना संक्रमण की स्थिति के बारे में जानकारी लिया, जिसमे प्रमुख रूप से रूपचंद साहू जनपद सदस्य,विमला बालाराम कोशरे झरना कमलेश साहू, रमन टिकरिहा, रवि सिन्हा,
अरमरीखुर्द सरपंच देवकी साहू,आगेसरा संपत साहू, बटरेल अभय राम ठाकुर, खोला बासीन सरपंच रेवती साहू, धमना सरपंच उषा महलवार, टेमरी सरपंच खेमलाल देशलहरे,बेल्हारी सरपंच जितेश्वरी साहू,किकिरमेटा नेतराम निषाद, अकतई मोहिनी चेतन साहू, ओदरागहन सरपंच जिनेश जैन, सुरपा रेखा साहू,निपानी सीता सिन्हा, चुलगहन नीरा पुलत्स्य साहू,रानितराई सरपंच निर्मल जैन, कौही सरपंच मनोरमा रमन टिकरिहा से फोन करके चर्चा की साथ ही साथ ही सभी पंचायत प्रतिनिधियों को राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस की बधाई भी प्रेषित किये और लोगो से मास्क लगाने सोशल डिस्टेंस का पालन करने की अपील की साथ ही सभी कार्यकर्ताओं को मिलजुलकर सहयोग करने का आह्वान किया।
जिला पंचायत उपाध्यक्ष ने दक्षिण पाटन क्षेत्र के सभी जनपद, सरपंच व कार्यकर्ताओं को फोन कर पूछा कुशलक्षेम और राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस की दी बधाई
