विधानसभा के उपाध्यक्ष मनोज मण्डावी ने किया मुख्यमंत्री सहायता कोष में 01 लाख 28 हजार रूपये का दान

कांकेर। कोरोना वायरस से पीड़ित गरीब परिवारो, बेसहारा, निःशक्त व असहाय लोगों की मदद के लिए छत्तीसगढ़ विधानसभा के उपाध्यक्ष एवं भानुप्रतापपुर के विधायक मनोज मण्डावी ने मुख्यमंत्री सहायता कोष में 01 लाख 28 हजार रूपये का दान किये हैं।
विधानसभा के उपाध्यक्ष श्री मनोज मण्डावी ने जिले केे आर्थिक रूप से सक्षम लोगों, समाज सेवी एवं व्यापारिक संगठनों तथा शासकीय कर्मचारी-अधिकारियों से अपील किया है कि कोरोना कोरोना वायरस से पीड़ित गरीब परिवारों एवं असहाय लोगों की मदद के लिए मुख्यमंत्री सहायता कोष में अधिक से अधिक दान करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *