OSD आशीष वर्मा ने मुख्यमंत्री सहायता कोष में ₹51 हजार की राशि जमा किये

पाटन। कोरोना वायरस के संक्रमण को खत्म करने के लिए हर कोई आतुर है, पीड़ितों की मदद के लिए कदम बढ़ा रहे हैं, इतना ही नहीं हर स्तर पर मदद करके इस महामारी को परास्त करना चाह रहा है। सभी के मन मस्तिष्क में इन दिनों कोरोना महामारी छाई हुई है और सभी जल्दी से जल्दी इससे मुक्ति चाहता है। इसके लिए वे यथा संभव मदद भी कर रहे हैं। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के OSD आशीष वर्मा जी मुख्यमंत्री सहायता कोष में 51000 रुपये की राशि जमा करने एसडीएम विपुल कुमार गुप्ता को चेक प्रदान किया। मौके पर जनपद सीईओ मनीष कुमार साहू , बीएमओ आशीष शर्मा उपस्थित थे।
श्री वर्मा ने संकट की इस घड़ी में लोगो से मुख्यमंत्री सहायता कोष में राशि जमा कर सहायता करने अपील किया एवं नागरिकों की स्वास्थ्य की कामना करते हुए। कोरोना संक्रमण से बचने शासन द्वारा जारी की गई गाइड लाइन का पालन करने का निवेदन किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *