पाटन। विकास खण्ड पाटन के ग्राम पंचायत पतोरा की सरपंच, उपसरपंच एवम पंचों ने वैश्विक महामारी कोरोना से सुरक्षित रखने ग्रामीणों की स्वास्थ्य को पहली प्राथमिकता के साथ पहल करते हुए अपने एक साल की मानदेय राशि को गांव में कोरोना के रोकथाम के लिए सेनेटाइजर एवम काढ़ा वितरण एवम जनजागरूकता अभियान चलाने के लिये किया जा रहा है। इस कार्य मे सरपंच अंजीता साहू उपसरपंच घनश्याम साहू, पंच भोलू बंदे, पुरेन्द्र जांगड़े, तकेश ठाकुर, गोपेश साहू ने अपने एक साल की मानदेय देकर सहयोग प्रदान कर रहे है।
सरपंच अंजीता गोपेश साहू ने news24carate से चर्चा करते हुए कहा कि जनप्रतिनिधि आगे आकर कार्य करेंगे तभी अन्य लोग भी सामने आकर सहयोग करेंगे,पिछले एक साल में पंचायती राज कोरोना महामारी के दौर में कई उतार चढ़ाव रहा। ग्राम पतोरा के हर नागरिक हारेगा कोरोना ,जीतेगा पतोरा पर कार्य कर रहे जिसमे मितानिन, महिला पुलिस और जनप्रतिनिधि घर- घर जाकर कोविड टीकाकरण के लिये प्रेरित कर रहे है । किसी भी व्यक्ति को सर्दी, बुखार , खाँसी होने पर कोरोना टेस्ट कराकर डॉक्टर को दिखाने कहा जा रहा है। सभी घरों में जाकर दवाई, सेनेटाइजर, मास्क, भाप मशीन, टेम्रेचर मशीन, काढ़ा दिया जा रहा है, गांव में किसी को किसी भी जरूरत का सामान चाहिए तो व्हाट्सएप के जरिये मंगा सकता है। जिसके लिये हेल्पलाइन नंबर 9300844336 जारी किया गया है।
पतोरा पंचायत ने ग्रामीणों की सहायता के लिये जारी किया हेल्पलाइन नंबर पंचायत प्रतिनिधियो ने कोरोना महामारी से लड़ने एक साल का मानदेय दिया
