रिलायंस फाउंडेशन की मदद से डिजिटल माध्यम से सम्पन हुई मिट्टी जाॅच शिविर

बालोद।। रिलायंस फाउंडेशन एक तरफ कोरोना वायरस से पीड़ित लोगों की मदद करने के साथ साथ कृषि कार्य के लिए किसानों को भी अछूता नहीं छोड़ा। रिलायंस फाउंडेशन के मदद से किसान भाई सीधे कृषि विशेषज्ञ से जोड़कर मिट्टी के साथ कृषको को साझा गया | बालोद जिले मे खरीब फसल मुख्य रूप से कृषकों की आमदनी का सहारा है इसके लिए अभी से मिट्टी के गुणों, पोषक तत्वों को जानकर उसमे पाए जाने वाले कमी को दूर करने के लिए मिट्टी जाॅच बहुत जरूरी होती है जिससे मिट्टी स्वस्थ रहेगी तो उत्पादन मे भी बडोतरी होगी।
कृषि विशेषज्ञ श्रीमान पंकज निषाद ने चर्चा करते हुए कहा कि किसान भाई आज कोरोना महामारी के चलते कोई भी शिविर भीड़ मे नही किया जा सकता इसको ध्यान मे रखते हुए कृषकों मिट्टी की पोषक तत्वों, NPK, मृदा PH, मृदा उर्वरता, तथा मिट्टी के गुणों को बड़ाने के विषय मे चर्चा की गई साथ ही मिट्टी के नमूने कैसे लिए जाए, किस स्थान से लिया जावे, कितनी गहराई तक का लिया जावे इस विषय मे पूर्ण रूप से जनकारी दी गई।
किसानो को सलाह दी गई की अभी मिट्टी जाॅच के लिए उपयुक्त समय है आप अपने जमीन से मिट्टी का नमुना लेकर उसे अपने पास रखे जैसे ही लॉक डाउन समाप्त होगा आप इसे ग्रामीण कृषि विषतार अधिकारी के माध्यम से निशुल्क जाॅच कराने के लिए दे सकते है.इस तरह लगभग बालोद जिले के चार से पाॅच गॉव के 25- 30 कृषक इस चर्चा मे समिलित हुए।
उक्त चर्चा में रिलायंस फाउंडेशन प्रमुख भूपेंद्र साहू ने कार्यक्रम में किसान निः शुल्क नंबर 1800-419-8800 की जानकारी दिया जिसमें मौसम, कृषि, पशुपालन जैसे विषयों में विशेषज्ञ द्वारा जानकारी मिलती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *