धमतरी। आधुनिकता की दौड़ में फोन तथा आनलाइंन के माध्यम से रिलायंस फाउंडेशन की एक नई पहल जिसमें किसानों को घर बैठे मिट्टी जाॅच संबंधित आने वाले तरीको समस्याओं का समाधान मिला।
आज कोरोना महामारी के चलते कोई भी शिविर भीड़ मे नही किया जा सकता इसको ध्यान मे रखते हुए कृषकों मिट्टी की पोषक तत्वों, मृदा उर्वरता, तथा मिट्टी के गुणों को बड़ाने के विषय मे चर्चा की गई साथ ही मिट्टी के नमूने कैसे लिए जाए, किस स्थान से लिया जावे, कितनी गहराई तक का लिया जावे इस विषय मे पूर्ण रूप से जनकारी दी गई.
उक्त कार्यक्रम में कृषि विशेषज्ञ श्रीमान पंकज निषाद, रिलायंस फाउंडेशन भूपेंद्र साहू, प्रोग्राम सपोर्ट साहू जी समेत जिले के 25-30 किसानों ने हिस्सा लिया।
कार्यक्रम का आरंभ करते हुए रिलायंस फाउंडेशन भूपेंद्र साहू ने किसानों का स्वागत करते हुए कहा कि कोरॉना कल के चलते सभा करने में दिक्कत होने के कारण दूर सभा के माध्यम से किसानों को जोड़ा गया है, साथ ही साथ विशेषज्ञ की सलाह हेतु रिलायंस फाउंडेशन का एक टोल फ्री नंबर 1800-419-8800 जिसमें किसान भाई सुबह 9 बजे से शाम 7 बजे तक कृषि संबंधित जानकारी ले सकते है।
कृषि विशेषज्ञ श्रीमान पंकज निषाद ने बहुत सारी कृषि समस्याओं के बारे में चर्चा करते हुए कहा किसान भाई वर्तमान हो रहे आकस्मिक मौसम की बुंदा बांदी से ना घबराये दो दिनों के बाद मौसम समान्य हो जावेगा उसके बाद आप अपने से ही मिट्टी का नमुना ले सकेंगे।
किसानों ने जाना आधुनिक तरीके से मिट्टी जाॅच के फायदे
