पाटन। जनपद पंचायत पाटन के सभी 112 ग्राम पंचायत के सरपंचों को कोविड से बचने वैक्सीन लगाया जाना चाहिए। सरपंच संघ पाटन ब्लॉक के अध्यक्ष् सुरेन्द्र गायकवाड़ ने जिला प्रशासन से मांग किया है कि वेक्सिनेशन के लिए जो उम्र की सीमा रखी गई है उसमें सरपंचों के लिए छूट दिया जाए जिससे कि सरपंचों को टिका लगाया जा सके।
सरपंच संघ के पाटन ब्लॉक के अध्यक्ष सुरेन्द्र गायकवाड़ ने कहा कि ग्रामों में सरपंचों की भूमिका काफी हम है।। वह लगातार सक्रिय रहते हैं। गाँव से लेकर जनपद पंचायत, जिला पंचायत, कार्यालय तक उनका विभिन्न कारणों से आना जाना लगा रहता है । गांव में भी ग्रामीणों के।स सुख-दुख शामिल होते है। शासकीय योजनाओं का प्रचार प्रसार हितग्राहियों का योजनाओं से लाभान्वित कराने के अलावा पंचायत के कार्य ,गली सफाई ,पेयजल व्यवस्था सहित अन्य जरूरी मूलभूत कार्यों की जिम्मेदारी भी सरपंच पर है।। इस कारण लगातार घर से बाहर निकल कर वह काम करते रहते हैं। इसके अलावा कार्यालय में ही बैठते हैं और पंचायत में भी उनसे मिलने वालों का आना जाना लगा रहता है ।इससे सरपंचों का संक्रमित होने का ज्यादा आशंका बनी हुई है। उन्होंने बताया कि जिस तरह से ग्राम पंचायत के सचिवों व रोजगार सहायकों को टीका लगाने में उम्र की सीमा की पाबंदी हटाकर टीका लगाया गया उसी तरीके से पाटन ब्लाक के सभी सरपंचों को टीका लगाया जाए। उन्होंने देश के प्रधानमंत्री व प्रदेश के मुख्यमंत्री सहित जिला प्रशासन से मांग की है कि सरपंचों को भी टीका लगवाए जिससे कि वे संक्रमित होने से बच सके और कोरोना संक्रमण के नियंत्रण में अपना भरपूर सहयोग कर सकें।
सरपंचों के लिए कोविड वैक्सीन लगाने में उम्र सीमा हटाई जाए, पंचायत से लेकर जिला मुख्यालय तक हर समय सरपंच सक्रिय रहते है, संक्रमित होने का खतरा बढ़ रहा है- सुरेन्द्र गायकवाड़
