साहू समाज ने शादी, दशगात्र में भोज पर लगाया प्रतिबंध

पाटन। तहसील साहू संघ पाटन द्वारा कोरोना वायरस के बढ़ते संक्रमण के कारण शादी समारोह, दशगात्र में कराए जाने वाले भोज पर वर्तमान स्थिति को देखते हुए पूरी तरह से प्रतिबंधित किया है। तहसील साहू संघ पाटन अध्यक्ष अश्वनी साहू ने बतलाया कि तहसील एवं परिक्षेत्रीय के पदाधिकारियों से कोरोना संक्रमन को लेकर फोन के माध्यम से चर्चा किया गया। जिसमें सभी लोगों ने अपनी राय देते हुए कहा कि कोरोना संक्रमन को रोकने के लिये सामूहिक कार्यक्रम पर पूरी तरह प्रतिबंध लगाया जावे। जिसके बाद आगामी आदेश जब तक स्थिति सामान्य नही हो जाती तब तक किसी भी प्रकार से भोज पर पूरी प्रतिबंध लगाया गया है।

तहसील अध्यक्ष अश्वनी साहू ने समाज के सभी लोगो से निवेदन करते हुए कहा कि कोरोना संक्रमण की चैन को तोड़ने के लिए शासन द्वारा जारी की गई गाइड लाइन का पालन करें। आवश्यक काम होने पर ही घर से निकले। जब भी बाहर निकले मास्क का पहनें। बार बार साबुन से हाथ धोते रहे। सेनिटाइर करते रहे। कोरोना के सम्बंध किसी प्रकार की अफवाह फैलाने से बचे। सामूहिक जागरूकता से ही कोरोना की जंग को जीत सकते है। 45 पार उम्र के सभी व्यक्ति कोविड टीका जरूर लगवाएँ। युवाओं से अपील करते हुए कहा कि बिना किसी वजह के घर से बाहर ना निकले कोरोना की दूसरी लहर में सभी उम्र के।लोग इस बीमारी की जद में आ रहे है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *