राखी सरपंच दिनेश बारले का आकस्मिक निधन

पाटन। जनपद पंचायत पाटन के ग्राम पंचायत राखी के युवा सरपंच दिनेश बारले का बीती रात्रि आकस्मिक निधन हो गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार सरपंच दिनेश बारले का कुछ दिनों से तबियत खराब था। रात में उन्हें अस्पताल ले जा रहे थे इस दौरान उनका निधन हो गया। उनके निधन की खबर से गाँव मे शोक की लहर है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *