पाटन। विकास खण्ड पाटन के ग्राम अमलेश्वर कोरोना का हॉटस्पॉट बन चुका है। कोरोना संक्रमण के कारण अमलेश्वर को कंटेन्मेंट जोन घोषित किया गया है। आज कोविड टेस्ट में जिला पंचायत सदस्य मोनू साहू सहित उसकी पत्नी, माँ एवं बेटी का रिपोर्ट पाजेटिव आया है। कल हुए टेस्ट में सरपंच का रिपोर्ट भी पाजेटिव आया था।
जिला पंचायत सदस्य मोनू साहू ने कोविड रिपोर्ट पाजेटिव आने के बाद लोगो से अपील किया है कि विगत दिनों जो भी उनके सम्पर्क में आये हो वे अपना कोविड टेस्ट करवा लें। साथ ही लोगों से लॉक डाऊन का पालन करने, सामाजिक दूरी बनाकर रहने, बार बार साबुन से हाथ धोते रहने एवं मास्क लगाने का अपील किया है।
