आगामी 5 दिनों में कांकेर जिले में कुछ स्थानों पर तेज हवा के साथ हल्की बारिश होने की संभावना

कांकेर मौसम विज्ञान विभाग तथा कृषि विज्ञान केंद्र कांकेर द्वारा मध्यम अवधि के मौसम पूर्वानुमान के अनुसार, उड़िसा के ऊपर बने चक्रवात के प्रभाव से दक्षिण की नमीयुक्त हवा प्रदेश में प्रवेश कर रही है जिसके कारण प्रदेश में तेज हवा के साथ हल्की वर्षा की सम्भावना है। आगामी 5 दिनों में कांकेर जिले में कुछ स्थानों पर तेज हवा के साथ हल्की बारिश होने की संभावना है, आसमान में आंशिक रूप से बादल छाये रहने के साथ अधिकतम तापमान 39.7-43.3 ° से. और न्यूनतम तापमान 22.2-26.1° से., सुबह की हवा में 49-62ः आर्द्रता और शाम की हवा में 15-24 आर्द्रता तथा आने वाले दिनों में हवा उत्तर-दक्षिण-पश्चिम दिशाओं से 6.4-11.0 किलोमीटर प्रति घंटे की गति से चलने की सम्भावना है। वरिष्ठ कृषि वैज्ञानिक डाॅ. बीरबल साहू ने जिले के किसाना भाईयों से अपील किया है कि जो किसान भाई केला तथा पपीता फलोत्पादन कर रहे है वे केला तथा पपीता के पौधों को सहारा प्रदान करें। अनाजो, पशुओं के सूखे चारो तथा उर्वरक के बोरों को सूखे स्थान पर रखे, धान के बोरियों को ढकने की उचित व्यवस्था बनाये। किसान भाई खेतो कि निगरानी करते रहें, बदली छाये रहने तथा वर्षा के कारण फसलों में कीड़े बीमारियों के प्रकोप बढ़ने की सम्भावना रहती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *