दुर्ग जिले में लॉक डाउन 19 तारीख तक बढ़ाया गया

दुर्ग। जिले में कोरोना संक्रमण के बढ़ते मरीजों के कारण पूरे जिले में 6 से 14 अप्रेल तक सम्पूर्ण लॉक डाऊन किया गया था। 14 अप्रेल को खत्म हो रहे पहले चरण के लॉकडाउन को अब 19 अप्रेल तक के लिए बढ़ा दिया गया है। दुर्ग कलेक्टर ने मंगलवार को अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों के सुझाव पर अमल करते हुए यह फैसला लिया है। दुर्ग जिले में 6 अप्रेल से 14 अप्रेल तक लॉकडाउन लगाया गया है। कोरेाना की रफ्तार थमने का नाम नहीं ले रही है। इसलिए अब दूसरे चरण में 14 से 19 अप्रेल तक सख्त लॉकडाउन लगाया गया है। दूसरे चरण में लॉकडाउन का गाइडलाइन भी पहले ही की तरह है। इसमे किसी तरह का बदलाव नहीं किया गया है। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *