गरियाबंद – NSUI जिला संयोजक छायासंत एवं पंकज ने ग्रामीण क्षेत्र में कालाबाजारी को रोक लगाने मुख्य कार्यपालन अधिकारी को सौंपा ज्ञापन

? ब्यूरो रिपोर्ट विक्रम कुमार नागेश गरियाबंद

गरियाबंद – जिले में लॉकडाउन के चलते खास कर ग्रामीण क्षेत्र में कालाबाजारी तेजी से चलता नज़र आ रहा है , आपको बता दें की इन दिनों लॉकडाउन के शुरुआती में ही खासकर ग्रामीण क्षेत्र के दुकानों में कम दाम के सामानों को अधिक दाम में बेचा जा रहा है , जिससे दुकानदार काफी फायदे में है , ग्रामीण क्षेत्र के दुकानों में आज कल लॉक डाउन का फायदा उठाकर , 10 रुपये के घुड़ाखू को 15 / 20 रुपये में बेचा जा रहा है , 5 रुपये की घुटके को भी 7 या 8 रुपये के मूल्य में बेचा जा रहा है , इस तरह कई ऐसे किराना सामान है जो उसका सही मूल्य MRP में बेचा नही जा रहा है ।

NSUI जिला संयोजक छायासंत बीसी व पंकज बीसी ने कालाबाजारी करने वालों के ऊपर रोक लगाने के संबंध में मुख्य कार्यपालन अधिकारी को सौंपा ज्ञापन कोरोनाकाल के चलते दिनांक 13 अप्रैल 2021 से 23 अप्रैल 2021 तक लॉकडाउन के आदेश जारी होने पर दुकानदारों एवं व्यापारियों के द्वारा खाद्य सामग्री एवं अन्य सामग्रियों का भंडारण की जाने की एवं M.R.P. से अधिक विक्रय किए जाने की खबर आने पर NSUI के जिला संयोजक पंकज बीसी एवं छायासंत बीसी ने कालाबाजारी करने वाले के ऊपर सशक्त कार्यवाही की जाने की मुख्य कार्यपालन अधिकारी महोदय से सौंपा ज्ञापन ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *