रायपुर। प्रदेश मे कोरोना का संक्रमण दिन प्रतिदिन बढ़ता जा रहा है।राजधानी रायपुर मे भी 3 हजार से अधिक मामले आज दर्ज हुए है। दुर्ग जिले में 2 हजार से अधिक मरीज मिले। कोरोना वायरस को लेकर छत्तीसगढ़ स्वास्थ्य विभाग ने मेडिकल बुलेटिन जारी किया है. बुलेटिन के मुताबिक प्रदेश में आज 14,098 नए कोरोना मरीजों की पहचान की गई है. और 4668 मरीज स्वस्थ होने उपरांत डिस्चार्ज किये गए है. वही 97 मरीजों की इलाज के दौरान मौत हुई है. बता दें कि अब राज्य में एक्टिव मरीज़ों की संख्या 85,860 है।

