? ब्यूरो रिपोर्ट विक्रम कुमार नागेश गरियाबंद
राजिम नवागांव एनीकेट में सपोर्ट के लिए पैरी नदी पर बनाए गए तटबंध में बड़ी-बड़ी दरारें दिखने लगी है। छेद ऐसा की दूर से ही स्पष्ट रूप से दिखाई दे रही है। करीब पांच साल में ही तटबंध की ऐसी दुर्दशा चीख चीख कर कह रही है कि निर्माण कार्यो में घोर अनियमितता बरती गई है। तकरीबन 30 करोड़ की लागत में एनीकट का निर्माण किया गया है उसी समय सपोर्ट के लिए तटबंध बनाया गया था। ऊंची तटबंध नगर के रावणभाठा तक बनाया गया है। एनीकट निर्माण के बाद पानी को व्यवस्थित करने के लिए तटबंध को आकार दिया गया। अब तटबंध में ऊपर की ओर लंबी दरारें पड़ गई है यह 3 इंच चौड़ी है तथा गहरी व लंबी है। इसे सुधारना बहुत जरूरी है मरम्मत के अभाव में कभी भी विस्फोटक स्थिति निर्मित हो सकती हैं उल्लेखनीय है कि जल संसाधन विभाग धमतरी के देखरेख में इनका निर्माण किया गया है। जानकारी के मुताबिक आने वाला वर्ष में राजिम माघी पुन्नी मेला इसी स्थल पर लगेगा इसके लिए सरकार ने 54 एकड़ जमीन सुरक्षित कर लिया है।उस समय साधु संत इस मिनी जलाशय मैं ठहरे पानी से स्नान करेंगे तथा यहा मुख्य मार्ग होगा।
