चारामा विकासखण्ड में मनरेगा अंतर्गत 52 लाख रूपये से अधिक के विकास कार्यों की स्वीकृति

कांकेर – महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजनांतर्गत जिले के चारामा विकासखण्ड में 52 लाख 33 हजार 05 सौ रूपये की लागत के 18 मजदूरी मूलक विकास कार्यों की प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की गई है, जिसमें भूमि समतलीकरण, तालाब गहरीकरण, निजी डबरी सह बोर्ड निर्माण कार्य शामिल है, उक्त कार्य ग्राम पंचायत शाहावाड़ा, पिपरौदा, गितपहर, हल्बा, उड़कुडा और तेलगरा में स्वीकृत किये गये हैं।
जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी डाॅ. संजय कन्नौजे द्वारा जारी आदेशानुसार जनपद पंचायत चारामा के अतंर्गत ग्राम पंचायत शाहावाड़ा में 03 कार्य छगन पिता रामरत, मोहनसिंह पिता बिरतिया, निजी डबरी निर्माण डोमार पिता सुरेश तथा ग्राम पंचायत पिपरौद में 04 भूमि समतलीकरण के कार्य रामसिंह पिता रामलाल, राजकुमार पिता आशाराम, बैजनाथ पिता केज ऊ, निगम पिता रामलाल तथा ग्राम पंचायत गितपहर में 02 कार्य तालाब गहरीकरण पैठू तालाब और कुकरी कोनहा तालाब और हल्बा में 04 कार्य भूमि समतलीकरण निहाल सिंह पिता बरवर, कुमार पिता गिरधारी, चन्द्रहास पिता मिल ऊ एवं मेवशी आश्रय स्थल में समतलीकरण तथा उड़कुडा में 04 कार्य निजी डबरी कृष्णा पिता बिन्दूराम, रामदयाल पिता फुलसिंह और तेलगरा में 03 कार्य भूमि समतलीकरण शैलेन्द्र पिता गरीब, घसिया पिता झूलपी, थनेश पिता बिसाहू के लिए निर्माण कार्यो की प्रशासीय स्वीकृति प्रदान की गई है।
उक्त स्वीकृत कार्यों में ग्राम पंचायतों के मजदूरो को कार्य की मांग के आधार पर कार्य दिया जायेगा, जिससे अधिकांश लोगों को स्थानीय स्तर पर कार्य मिल सकेगा। जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी डाॅ. संजय कन्नौजे ने बताया कि विशेषकर निःशक्तजन, वनाधिकार पट्टाधारी हितग्राहियों, अजा, अजजा और लघु सीमांत परिवारों को अधिक से अधिक कार्य प्रदान किया जाना है, इसके लिए सभी जनपद पंचायतों को कार्य में प्राथमिकता से नियोजित करने के निर्देश दिये गये है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *