पाटन। विकासखण्ड पाटन के ग्राम उफरा के पूर्व सरपंच घनश्याम सिंह चौहान के बड़े भाई का कोरोना से मेकाहारा रायपुर अस्पताल में ईलाज के दौरान मौत हो गया। उनके अंतिम संस्कार के लिये आज उनका शव ग्राम उफरा लाया गया है। लेकिन उनके अंतिम संस्कार करने के लिए सामने कोई नही आ रहा है। उनके भाई द्वारा अंतिम संस्कार के लिये कई लोगो से निवेदन भी किया जा रहा है लेकिन कोई भी सामने आने तैयार नही हो रहा है।
गौरतलब हो कि मृतक के पत्नी का भी कोरोना से मौत हो चुका है उनका अंतिम संस्कार रायपुर में किया गया था। गुरूवार को मृतक में माताजी का भी आकस्मिक निधन हो गया। उनका अंतिम संस्कार आज ही किया गया है।
