दुर्ग। राजनांदगांव के प्राइवेट हास्पिटल में दिनांक 8 अप्रैल को तड़के 3.50 बजे तकनीकी शिक्षा विभाग के संयुक्त संचालक श्री एच आर चंद्रवंशी ने अंतिम सांस ली।
एसोसिएशन आफ इंजीनियरिंग एंड पोलीटेक्निक कालेज गजेटेड आफिसर्स आफ छत्तीसगढ़ के प्रांताध्यक्ष शंकर वराठे ने बताया कि, श्री एच आर चंद्रवंशी संयुक्त संचालक तकनीकी शिक्षा विभाग में विगत दो वर्षों से पदस्थ थे। विगत दिनों उनका स्वास्थ्य ख़राब होने के कारण अस्पताल में भर्ती हुए थे तथा इलाज चल रहा था। उसके बाद घर आकर स्वास्थ्य लाभ ले रहे थे, फिर एकाएक तबीयत खराब हुई और आज निधन का समाचार तकनीकी शिक्षा विभाग के अधिकारी द्वारा दी गई। यह खबर सुनकर एसोसिएशन के सदस्यों में शोक की लहर दौड़ पड़ी। संगठन के संरक्षक सदस्य श्री जी आर साहू, डॉ एम एफ कुरैशी, डॉ बी एस चावला, श्री पी के पांडे, श्री काजल राय, श्री जी एस बेदी, डॉ शैलेन्द्र सिंह, श्री हर्षल मोहिते एवं अन्य ने श्रद्धांजलि अर्पित की। श्री एच आर चन्द्रवंशी राज्य वित्त सेवा के, संयुक्त संचालक स्तर के अधिकारी थे। जो तकनीकी शिक्षा संचालनालय इन्द्रावती भवन में संयुक्त संचालक के पद पर कार्यरत थे। श्री चन्द्रवंशी मूलतः दतरेंगा छुरिया जिला राजनांदगाँव के निवासी हैं। राजनांदगाँव, कांकेर में जिला कोषालय अधिकारी तथा दुर्ग में संभागीय संयुक्त संचालक कोष लेखा एवं पेंशन,संगीत विश्वविद्यालय खैरागढ में, महत्वपूर्ण पदों पर सफलता पूर्वक कार्य कर चुके हैं ।श्री चन्द्रवंशी व्यवहार कुशल,कर्तव्यनिष्ठ अधिकारी थे । सामाजिक स्तर पर रेवाडीह में, कंवर समाज के भवन निर्माण के लिए, भूमि क्रय, छुरिया क्षेत्र में, सभी सामाजिक गतिविधियों में, अहम भूमिका रही है। श्री चन्द्रवंशी की धर्म पत्नी हरदी में व्याख्याता हैं, वे भी समाज के बच्चों को अपने घर पर रखकर उच्च शिक्षा के लिये सहयोग प्रदान कर रहीं हैं।
स्व चन्द्रवंशी को, तकनीकी शिक्षा विभाग के शिक्षकों की ओर से श्रद्धांजलि दी गई तथा उनके परिवार को इस दुख की घड़ी में संबल प्रदान करने हेतु ईश्वर से प्रार्थना की गई।
तकनीकी शिक्षा के संयुक्त संचालक वित्त नहीं रहें, एसोसिएशन ने दी श्रद्धांजलि
