नक्सलियों ने बंधक बनाए गए CRPF जवान राकेश्वर सिंह को 6 दिन बाद छोड़ा

बीजापुर। 6 दिन पहले बंधक बनाए गए कोबरा जवान राकेश्वर सिंह मनहास को नक्सलियों ने रिहा कर दिया है. CRPF ने जवान के उनके पास पहुंचने की पुष्टि की है.

सरकार ने गठित की थी मध्यस्थता टीम
कोबरा जवान राकेश्वर सिंह मनहास को छुड़ाने के लिए मध्यस्थता टीम गठित की थी. इसमें पद्मश्री धर्मपानी सैनी, गोंडवाना समाज के अध्यद्वक्ष तेलम बोरैया शामिल थे. सैकड़ों गांववालों की मौजूदगी में राकेश्वर सिंह मनहास को रिहा किया गया।

बासागुड़ा लेकर जा रहे मनहास को
राकेश्वर सिंह मनहास के रिहा होने के बाद उन्हें बासागुड़ा ले जाया जाना है. सीआरपीएफ के डीजी ने मनहास के उनके पास पहुंचने की पुष्टि की है. राकेश्वर सिंह मनहास का मेडिकल किया जा रहा है.

पत्रकार भी रिहा कराए
जवान की रिहाई के लिए मध्यस्थता कराने गयी दो सदस्यीय टीम ने बस्तर के 7 पत्रकारों को भी नक्सलियों के कब्जे से छुड़ा लिया है. नक्सलियों के बुलावे पर जवान को रिहा कराने बस्तर के बीहड़ में वार्ता दल समेत कुल 11 सदस्यीय टीम पहुंची थी।

देखिये वीडियो….

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *