पाटन। विकासखण्ड पाटन के ग्राम सेलूद में हर दिन कोरोना संक्रमित मरीज मिल रहे है। कल बुधवार को और आज हुए सैम्पल जांच में कुल 8 कोरोना संक्रमित मरीज मिले है। संक्रमीत पाए गए मरीजों में ज्यादातर एक ही परिवार के लोग शामिल है। गाँव मे कोरोना संक्रमित मरीज मिलने के बाद आगामी आदेश तक मनरेगा का काम भी बंद करवाया गया।
गौरतलब हो कि कल नगर पंचायत पाटन में 8,छाटा में 2, ग्राम राखी में 1, अरसनारा 1, तरीघाट 1 ,मुड़पार1,गोंड़पेंड्री1,देवादा 1,सिकोला 1,तेलीगुंडरा 2, बटंग 1, कुर्मीगुंडरा 1, दरबार मोखली 1,जामगांव-आर में 1 , आमालोरी में 1मरीज मिला था।
