सेलूद में कोरोना संक्रमण के बढ़ते मरीजों को ध्यान रख आगामी आदेश तक मनरेगा का काम बंद किया गया

पाटन। विकासखण्ड पाटन के सबसे बड़े ग्राम पंचायत सेलूद में कोरोना संक्रमन से बढ़ते हुए मरीजों के कारण ग्राम पंचायत द्वारा मनरेगा के काम आगामी आदेश तक के लिये बंद कर दिया गया। ग्राम सेलूद के सरपंच श्रीमती खेमिन साहू ने कहा शासन द्वारा जारी दिशा निर्देशों का पालन करते हुए मनरेगा के काम जारी था। लेकिन कुछ दिनों में सेलूद सहित आस पास के गावों में लगातार कोरोना संक्रमित मरीजों के मिलने से उनके स्वास्थ्य को ध्यान में रखकर काम बंद करवाया गया है।

गौरतलब हो कि ग्राम सेलूद आसपास के गावों के प्रमुख व्यापारिक केंद्र बिंदु है। जहां पर दिन भर लोगो का आनाजाना लगा रहता है। 6 अप्रेल से लॉक डाऊन के बाद से सभी दुकानें बंद है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *