प्रशासन की लापरवाही के चलते दुर्ग जिला में लगा लॉकडाउन पूरी तरह से फेल —हर्षा लोकमनी चंद्राकर

पाटन। भाजपा नेत्री एव जिला पंचायत दुर्ग की सदस्य श्रीमती हर्षा लोकमनी चंद्राकर ने एक विज्ञप्ति जारी कर बताया कि कॅरोना संक्रमण के दूसरे दौर में पूरे प्रदेश में कोरोना वाइरस तेजी से अपने पैर पसार रही है जिसका सबसे अधिक खामियाजा भूगतान दुर्ग जिले के नागरिकों को करना पड़ रहा है, प्रदेश में सबसे अधिक प्रभावित दुर्ग जिला ही है जिसे डेंजर ज़ोन भी घोषित किया गया है जहां प्रतिदिन हजार से ऊपर केस मिल रहा है।
श्रीमती चन्द्राकर ने बताया कि 6 अप्रेल से 14अप्रेल तक कलेक्टर दुर्ग द्वारा कुछ सेवा व्यवसाय को छोड़कर पूर्ण लॉकडॉउन किया गया है, परंतु आज प्रथम दिन ही ऐसा लग रहा है कि यह लॉक डॉउन पूर्णतः फैल है । सुबह सुबह जानकारी लेने पर एव मीडिया के माध्यम से पता चला कि जिले के सारे सीमाए सील कर दी गई है परंतु शाम होते पता चला कि लगभग सीमाए खोल दी गई है, लोगो का एक जिले से दूसरे जिले आना जाना शुरू हो गया है, उन्होंने शासन प्रशासन पर आरोप लगाया कि ये जनता के साथ धोखा है, अधिकतर ग्रामीण अपने घरों में रहकर लॉक डॉउन का पालन कर रहे है परंतु प्रशासन की लापरवाही के चलते इस तरह का ढील देकर कॅरोना को रोकने का नही बल्कि बढ़ाने का कार्य कर रही है। मेरी कलेक्टर से मांग है कि ऐसे गैरजिम्मेदार अधिकारीयो के ऊपर तत्काल कार्यवाही होना चाहिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *