सिपकोन्हा ग्राम में कोरोना संक्रमण से बचाव एवं कुपोषण से बचाव की दी जानकारी ,,कायाकल्प संस्था की पहल,

,,,‌पाटन–कोरोना संक्रमण से शहर ही नही गांव भी अछूता नही रह गया है गांव गांव में कोरोना संक्रमण फैलने की खबर लगातार मिल रही है ऐसे में सभी वर्ग चिंतित है ऐसे में सामाजिक संस्था कायाकल्प ग्रामीण समिति ने अपने कर्तव्य का निर्वहन करते हुए संस्था के उपाध्यक्ष मंजू मिश्रा ने लॉक डाउन के पहले खारुन नदी के तट पर बसे ग्राम सिपकोन्हा में आगनबाड़ी सहायिका संगीता बंजारे,मंजू वर्मा के साथ मिलकर मोहल्ला बैठक एवं घर घर पहुंच कर लगातार साबुन से हाथ धोना,भीड़ में नही जाना ,कोई भीड़ वाला आयोजन नही करे घर मे भाप लेवें ,चाय के स्थान पर आयुर्वेदिक काढ़ा पिये उपाध्यक्ष श्रीमती मिश्रा ने लोगों से कहा कि स्वाथ्य शरीर से ही ग्राम विकासः ,महिला समूह के आगे आने में सहयोगी बन सकता है  इस कार्य मे ग्राम के दिव्य ज्योति,करुणा माता एवं सफ़रा माता स्व सहायता समूह के महिलाओं के अलावा योगिता बंजारे,ऋतु बंजारे,मनीषा, भान, सिमा,कौशलिया निषाद,लक्ष्मी निषाद  ने कोरोना से बचने , बच्चो के कुपोषण से मुक्ति जैसे विभिन्न विषयो पर जागरूकता के लिय लगातर कार्य कर रहे है एवं गांव के सभी को इसकी जानकारी दे रहे है 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *