पाटन। पाप मोचनी एकादशी 7 अप्रेल को साहू समाज की आराध्य देवी भक्त माता कर्मा की 1005 वीं जयंती इस बार कोरोना वैश्विक महामारी कोरोना संक्रमण के कारण सार्वजनिक रूप से नही मनाई जा रही है। तहसील साहू संघ पाटन अध्यक्ष अश्वनी साहू ने समाज के प्रत्येक व्यक्ति से अपील किया है कि वे सभी सुबह भक्त माता की पूजा आरती अपने घर मे परिवार के साथ मनाएं। संध्या काल मे भक्तमाता कर्मा और भगवान जगन्नाथ के नाम 5 दिए अपने घर आंगन में जलाकर विश्व भर में फैले कोरोना महामारी के प्रकोप को रोकने की कामना करें।
गौरतलब हो कि तहसील साहू संघ पाटन द्वारा प्रति वर्ष तहसील, परिक्षेत्र और स्थानीय स्तर पर धूम धाम से कर्मा जयंती समारोह का आयोजन किया जाता है। पिछले साल भी कोरोना संक्रमण के कारण सामाजिक आयोजन नही किया गया था। इस साल भी तहसील स्तरीय कर्मा जयंती महोत्सव एवं सामूहिक आदर्श विवाह का आयोजन दानवीर भामाशाह सम्मानित स्व. दाऊ रामचंद्र साहू के कर्मभूमि ग्राम तेलीगुंडरा में 25 एवं 26 अप्रेल से आयोजित की गई थी। जिसे शासन द्वारा जारी की गई दिशा निर्देश का पालन करते हुए आगामी आदेश तक स्थगित किया गया है। महासचिव खेमलाल साहू ने बतलाया कि इस वर्ष सामूहिक आदर्श विवाह की पूरी तैयारी हो चुकी थी। लेकिन कोरोना के बढ़ते संक्रमन के कारण इस बार प्रत्येक साहू परिवार अपने घरों में रहकर कर्मा जयंती मनाएंगे।
तहसील साहू संघ पाटन के प्रत्येक परिवार अपने घरों में रहकर मनाएंगे कर्मा जयंती
