पाटन। भारतीय जनता पार्टी के 41वें स्थापना दिवस के अवसर पर आज भाजपा कार्यकर्ता और पदाधिकारियों ने कोरोना संक्रमण के कारण अपने घर परिवार के बीच रहकर मनाया। भाजपा मध्य पाटन मंडल अध्यक्ष खेमलाल साहू ने इस अवसर पर कहा कि भारत देश के भाजपा सिपाहियों को उनके त्याग, तपस्या और अदम्य साहस के साथ पार्टी को प्रगति के पार्टी को पर लगातार ऊंचाइयों पर ले जा रहे l आज पूरा विश्व इस पार्टी का और इसके प्रणेताओं का लोहा मानते है और हमे गर्व है इस पार्टी का छोटा सा कार्यकर्ता बनकर सेवा करने का अवसर मिला l सभी महान विभूतियों को, जेष्ठ श्रेठ कार्यकर्ताओं को, एक एक उन छोटे छोटे सिपाहियो का जिनके रग रग में भाजपा का खून दौड़ रहा है उन सभी को नमन करता हूं, जिनके अथक परिश्रम, संघर्ष और समर्पण से आज भाजपा सुशासन का पर्याय बनी चुकी है। देश व समाज का सर्वांगीण विकास भाजपा का मूल मंत्र रहा है। मुझे गर्व है मै भारतीय जनता पार्टी का कार्यकर्ता हूँ l भारतीय जनता पार्टी के सभी सिपाहियों को स्थापना दिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाये l
हमे गर्व है भाजपा का छोटा सा कार्यकर्ता बनकर सेवा करने का अवसर मिला-खेमलाल साहू
