पाहन्दा(अ) की गौठान में लगी आग से पैरा जलकर राख…आग पर काबू पाने फायर ब्रिगेड की तीन गाड़िया लगी रही

पाटन।पाटन ब्लाक के चर्चित ग्राम पाहन्दा (अ) में गत रात्रि गौठान में रखे लगभग 15 एकड़ की एकत्रित की हुई पैरा व गौठान में पशुओं के रखने के लिए छाव की व्यवस्था के लिए बनाई गई सेड आग में जलकर पूरी तरह से राख हो गई जिसके कारण ग्राम पंचायत पहंदा व गौठान समिति लगभग 2 लाख पचास हजार का नुकसान होना अनुमान है।रविवार-सोमवार की मध्य रात्रि एक बजे सरपंच मोहन साहू व उपसरपंच सुरेंद्र साहू को ग्रामीणों द्वारा सूचना मिली कि गौठान में आग लग गई है। आग बहुत भयानक विकराल रूप से फैले हुए है। सरपंच उपसरपंच तत्काल गौठान पहुंच कर स्तिथि को देखते हुए डायल 112 के माध्यम से थाना अमलेश्वर पुलिस व फायर ब्रिगेड की गाड़िया भेजने आगे बात की व समिति के अध्यक्ष रामभगवान ठाकुर,राजेन्द्र साहू,प्रकाश यदु भारत वर्मा व पंच पवन यदु को सूचित करते गौठान में तत्काल आने को कहा ,ग्राम पंचायत द्वारा आग बुझाने कुछ प्रयास करते तो वे प्रयास भी व्यर्थ होता क्योंकि आग अत्यंत तेज व भयावह स्तिथी में विकराल रूप धारण कर चुका था ।लगभग 15 एकड़ की एकत्रित की हुई पैरा व पशु सेड का निर्माण कुछ माह पूर्व ही कराए गए थे । जिसमें बास बल्ली का प्रयोग कर टिन डाला गया था उसकी बास व बल्ली पूरी तरह से जलकर राख हो गए । अमलेश्वर पुलिस द्वारा रात में ही मौका मुआयना किया गया व गौठान के पीछे हिस्से से किसी के द्वारा आग लगाना पाया गया है। फायर ब्रिगेड भिलाई की गाड़ी पहंदा पहुंचने तक लगभग सभी तरफ आग फैल चुकी थी जिसे बुझाने में फायर गाड़ी में तीन बार पानी खदान से भरकर बुझानी पड़ी तब कहि जाकर सुबह 5 बजे आग पर काबू पाया गया।ग्राम पहंदा में असामजिक तत्वों द्वारा इस प्रकार तीसरी घटना को अंजाम दिया गया है। कुछ वर्ष पहले स्कूल में मध्यान भोजन के भंडार कक्ष में आग लगाया गया था व होली के पहले उपसरपंच सुरेंद्र साहू के फ्लेक्स में लगे फोटो को भी जला दिया गया था ।और यह तीसरी घटना घटित हुई है।ग्रामीण क्षेत्रो में नशेड़ीयो की संख्या अधिक बढ़ गई है जो रात रात भर गांव की गलियों में बैठ कर गांजा व शराब का सेवन करते है व नशे में इस प्रकार की बड़ी घटना को अंजाम दे रही है प्रशासन स्तर पर इन पर अंकुश लगाने ठोस कदम उठानी चाहिए वरना ये लोग शासकीय संपत्तियों को इसी प्रकार से नुकसान पहुंचाते रहेंगे ।इसलिए पुलिश विभाग रात्रि में गश्त कर ग्रामीण छेत्रो में उत्पात करने वालो पर शक्त कारवाही करनी चाहिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *