बीजापुर में शहीद हुए जवानों को नमन करते हुए 2 मिनट का मौन रखते हुए उन्हें श्रद्धांजलि दी गई

कांकेर: भारतीय जनता पार्टी जिला कांकेर द्वारा आज शहर के गांधी उद्यान स्थित शहीद स्मारक में मोमबत्ती जला कर बीजापुर में नक्सल हमले में शहीद हुए जवानों को श्रद्धांजलि देते हुए उनके शहादत को नमन किया गया । भाजपा जिला पदाधिकारियों ने एक स्वर में नक्सलियों की इस हिंसक कृत्य की निंदा करते हुए राज्य सरकार को नक्सलियों के खिलाफ कड़ी कार्यवाही की मांग की ।
बीजापुर में शहीद हुए जवानों को नमन करते हुए 2 मिनट का मौन रखते हुए उन्हें श्रद्धांजलि दी गई ।
इस कार्यक्रम में सुमित्रा मारकोले, भरत मटियारा, जिला महामंत्री दिलीप जायसवाल, महिला मोर्चा प्रदेशाध्यक्ष शालिनी राजपूत , राजीव लोचन सिंह, निर्मला नेताम, देवेन्द्र भाऊ, निपेन्द्र पटेल, दीपक खटवानी, गिरधर यादव, अरूण कौशिक, ललित गांधी, नरायण चंदेल, अजय मोटवानी, संजय सिन्हा, अंशु शुक्ला, जागेश्वरी साहू, शैलेन्द्र शोरी, उगेश्वरी उईके, विजय लक्ष्मी कौशिक, जयंत अटभैया, मीरा सलाम, अरविंद जैन, विजय साहु, वीरेन्द्र यादव, दशरथ साहु, हर्ष चंदेल, आकाश सिंह सोनी, उत्तम यादव, लोकेश तिवारी, विजय लखवानी, पीयुष वलेचा, गोलू गुप्ता, भानू नेताम, श्रद्धेश चौहान सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *